शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) जुटा सकती है 1,500 करोड़ रुपये

खबरों के अनुसार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल (DHFL) 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटा सकती है।

कंपनी यह रकम 10 वर्षीय अवधि वाले बॉन्ड बिक्री के जरिये जुटायेगी, जिन पर 9.5-10% की ब्याज दर होगी। डीएचएफएल यह कदम उस वक्त उठाने की योजना बना रही है, जब आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के सामने बड़ा नकदी संकट है।
खबर है कि डीएचएफएल के बॉन्डों को एलआईसी सब्सक्राइब कर सकती है। बता दें कि सोमवार 05 नवंबर को ही कंपनी ने 1,775 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों का भुगतान किया है। इस खबर से डीएचएफएल के शेयर में काफी मजबूती आयी है।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 219.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 223.95 रुपये पर खुला और 234.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 9.25 रुपये या 4.21% की बढ़त के साथ 229.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 690.00 रुपये तक उछला और निचला स्तर 176.05 रुपये तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 7,190.69 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!