शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अक्टूबर उत्पादन में 8% की बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अक्टूबर उत्पादन में 8% बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने अक्टूबर 2017 में 13.43 लाख टन के मुकाबले 2018 के समान महीने में 14.47 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 9.77 लाख टन से 3% बढ़ कर 10.11 लाख टन और लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 2.58 लाख टन से 34% की जोरदार वृद्धि के साथ 3.46 लाख टन रहा।
दूसरी ओर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 1.30 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 351.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार में कंपनी का शेयर 355.65 रुपये पर खुला था, जो इसका ऊपरी स्तर भी रहा। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 427.30 रुपये और निचला स्तर 237.90 रुपये रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 85,061.99 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!