शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी गैस (Adani Gas) को मिली शहरी गैस वितरण नेटवर्क परियोजना

खबरों के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की सहायक कंपनी अदाणी गैस (Adani Gas) को कर्नाटक के उदुपी जिले के लिए शहरी गैस वितरण (City Gas Distribution) या सीजीडी नेटवर्क परियोजना मिली है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा 9वीं सीजीडी के लिए माँगी गयी निविदा में अदाणी गैस को सफलता मिली है। अदाणी गैस उदुपी जिले में औद्योगिक, वाणिज्यिक और घरेलू सेक्टर को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और परिवहन सेक्टर (मोटर वाहन / वाहन उपभोक्ताओं) को सीएनजी की आपूर्ति करने के लिए सीजीडी नेटवर्क तैयार करेगी।
कर्नाटक के उदुपी जिले में सीजीडी परियोजना 8 साल में पूरी होगी। इसमें 11 सीएनजी खुदरा केंद्र और 569 किमी लंबी स्टील पाइपलाइन के अलावा 1.10 लाख परिवारों का पीएनजी कनेक्शन शामिल है।
दूसरी ओर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में अदाणी गैस का शेयर 3.85 रुपये या 4.98% की बढ़त के साथ 81.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.60 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 165.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 180.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 73.87 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 18,234.85 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!