शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने किये अक्टूबर के उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित

कैलसीन पेट्रोलियम कोक की उत्पादक गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने अक्टूबर 2018 के बिक्री और उत्पादन आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

कंपनी ने अक्टूबर में 1,098.76 करोड़ टन कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक का उत्पादन किया, जिसका कुल मूल्य 31.29 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी ने 1,173.05 करोड़ टन कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक की बिक्री की।
इससे पहले सितंबर में गोवा कार्बन 1,627.1 करोड़ टन कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक का उत्पादन किया था, जिसका कुल मूल्य 46.11 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी ने 1,445.4 करोड़ टन कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक की बिक्री की थी।
उधर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में गोवा कार्बन का शेयर 9.05 रुपये या 1.70% की बढ़ोतरी के साथ 541.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 1,215.40 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 399.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 495.44 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!