शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) की इकाई ने किया एसयूडीए फार्मास्यूटिकल्स के साथ करार

स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) की सिंगापुर में स्थित सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल (Strides Pharma Global) ने एसयूडीए फार्मास्यूटिकल्स (SUDA Pharmaceuticals) के साथ समझौता किया है।

दोनों कंपनियों के बीच अमेरिकी बाजार के लिए एसयूडीए के नये स्प्रे एसयूडी-001एच के लिए विशेष उत्पाद विकास, लाइसेंसिंग और आपूर्ति समझौता हुआ है। इस स्प्रे का इस्तेमाल माइग्रेन सिरदर्द के इलाज में होता है।
करार के तहत एसयूडीए एसयूडी-001एच के लिए उत्पाद विकास सेवाएँ प्रदान करेगी। उत्पाद के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी लेने के लिए दोनों कंपनियों की संयुक्त समितियाँ साथ काम करेंगी।
इस खबर का स्ट्राइड्स फार्मा के शेयर पर काफी अच्छा असर दिख रहा है। बीएसई में 428.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 433.90 रुपये पर शुरुआत के बाद 10 बजे के करीब स्ट्राइड्स फार्मा का शेयर 9.55 रुपये या 2.23% की मजबूती के साथ 438.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!