शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम्फैसिस (Mphasis) ने किया स्टेलिजेंट सिस्टम्स (Stelligent Systems) का अधिग्रहण

आईटी सेवा प्रदाता एम्फैसिस (Mphasis) ने अमेरिका की स्टेलिजेंट सिस्टम्स (Stelligent Systems) का अधिग्रहण कर लिया है।

एम्फैसिस ने यह नकद सौदा 2.5 करोड़ डॉलर (करीब 175 करोड़ रुपये) में किया है। स्टेलिजेंट सिस्टम्स अमेजन वेब सर्विसेज पर डेवऑप्स (DevOps) और डेवसेकऑप्स (DevSecOps) सॉल्युशंस प्रदान करती है। बता दें कि एम्फैसिस स्टेलिजेंट सिस्टम्स को होस्टिंग.कॉम (Hosting.com) से खरीदा है, जिसने पिछले साल मार्च में स्टेलिजेंट सिस्टम्स का अधिग्रहण किया था।
उधर बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 930.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 935.00 रुपये पर खुला है। साढ़े 9 बजे के करीब 940.40 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद एम्फैसिस में कमजोरी आनी शुरू हो गयी और यह 912.15 रुपये के निचले भाव तक गिरा। सवा 10 बजे के करीब एम्फैसिस का शेयर 8.80 रुपये या 0.95% की गिरावट के साथ 921.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!