शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से विमानन शेयरों में मजबूती

कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट के कारण आज भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है।

दरअसल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का मतलब विमानन के लिए बेहतर लाभप्रदता है, क्योंकि इससे एयरलाइन की इनपुट लागत कम हो जाती है। अक्टूबर के शुरुआत में ब्रेंट तथा डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें चार साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थीं। तब से इनमें करीब 20% की गिरावट आयी है। कल भी अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 2.01% की गिरावट के साथ 70.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
इस बीच आज 10.40 बजे बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में 3.05 रुपये या 3.75% की मजबूती के साथ 84.30 रुपये, इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 27.60 रुपये या 2.87% की बढ़ोतरी के साथ 990.55 रुपये और जेट एयरवेज का शेयर 4.40 रुपये या 1.70% की वृद्धि के साथ 263.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!