शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के शेयर में मजबूती

वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) को पीडब्ल्यूडी, महाराष्ट्र सरकार से 1,460 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को अमरावती में महाराष्ट्र सड़क सुधार कार्यक्रम के तहत सड़कों के नवीनीकरण/सड़कों की 2-लेनिंग/घुमावदार सड़कों सहित 2-लेनिंग करनी है। हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर मिली इस परियोजना में कुल 352.15 किमी लंबी सड़क है। इस समय वेलस्पन एंटरप्राइजेज को हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर 7 परियोजनाएँ मिली हुई हैं, जिनका कुल मूल्य 8,500 करोड़ रुपये से अधिक है।
दूसरी तरफ बीएसई में वेलस्पन एंटरप्राइजेज का शेयर 120.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 122.25 रुपये पर खुला और 1 बजे के करीब 125.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.30 रुपये या 3.56% की बढ़त के साथ 125.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में वेलस्पन एंटरप्राइजेज का शेयर 202.85 रुपये तक ऊपर चढ़ा, जबकि 106.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!