शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने किया एमसीएलआर में इजाफा

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.05% से बढ़ा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.20% से बढ़ा कर 8.25%, 3 महीनों के लिए 8.40% ले 8.45%, 6 महीनों के लिए 8.50% से 8.55% एमसीएलआर कर दी है। इसके साथ ही बैंक की नयी दरों में एक साल के लिए 8.70% के मुकाबले 8.75%, 2 साल के लिए 8.80% की जगह 8.85% और 3 साल के लिए 8.90% के मुकाबले 8.95% एमसीएलआर होगी।

बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
एमसीएलआर में बढ़ोतरी का इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 14.95 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 15.15 रुपये और 14.60 रुपये के दायरे में रहा है। पौने 3 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 14.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!