शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा (Sobha) के मुनाफे में हुई 22.1% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रियल एस्टेट शोभा (Sobha) के मुनाफे में 22.1% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 50.3 करोड़ रुपये के मुकाबले शोभा ने 61.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस दौरान शोभा की शुद्ध आमदनी 646.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.9% की हल्की बढ़त के साथ 658.7 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 12.3% बढ़ कर 140.20 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 198 आधार अंक सुधर कर 21.3% हो गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शोभा के वित्तीय नतीजों को मजबूत और अनुमानों के अनुसार बताया है।
कंपनी की बिक्री (मात्रा में) 19.7% बढ़ोतरी के साथ 10.31 लाख वर्ग फीट (एलएसएफ) रही, जिसका दाम 740.8 करोड़ रुपये। शोभा का बेंगलुरु में प्रदर्शन शानदार रहा, जहाँ इसकी बढ़ोतरी साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही 6.1 एलएसएफ से बढ़ कर 7.0 एलएसएफ रही।
उधर बीएसई में शोभा का शेयर शुक्रवार को 7.25 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 465.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 687.00 रुपये और निचला स्तर 380.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!