शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण टूटा जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में करीब 5% की कमजोरी दिख रही है।

दरअसल विमानन कंपनी के स्वतंत्र निदेशक विक्रम मेहता (Vikram Mehta) ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 09 नवंबर से प्रभाव में आ चुका है। कंपनी ने बीते शुक्रवार को यह घोषणा बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका प्रभाव आज इसके शेयर भाव पर देखने को मिल रहा है।
विक्रम मेहता 1978 में आईएएस बने थे। 1980 में आईएएस से इस्तीफे के बाद उन्होंने अगले 32 साल सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में पेट्रोलियम उद्योग में बिताये।
गौरतलब है कि जेट एयरवेज अगस्त से वित्तीय संकट का सामना कर रही है, जिसकी वजह से कंपनी प्रबंधकों, पायलटों और इंजीनियरों का वेतन तक समय पर नहीं दे पा रही है। हालाँकि संकट से उबरने के लिए जेट एयरवेज हिस्सेदारी बिकवाली पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने टाटा ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज से बात की है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 257.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग लपाट 256.20 रुपये पर खुला, मगर शुरू से ही शेयरों में बिकवाली के कारण दबाव में है। 10 बजे के करीब 240.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद साढ़े 10 के आस-पास जेट एयरवेज का शेयर 12.80 रुपये या 4.97% की कमजोरी के साथ 244.60 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!