शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को निस्टाटिन और ट्राइमसिनोलोन एसीटोनिड (Nystatin and Triamcinolone Acetonide) मलहम के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिल गयी है।

यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अपने अहमदाबाद संयंत्र में इस मलहम का उत्पादन कर बिक्री कर सकेगी। इसका इस्तेमाल फंगल त्वचा संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है। इस उत्पाद में एंटी-फंगल दवा निस्टाटिन शामिल है, जो फंगल को बढ़ने से रोकती है।
दूसरी ओर बीएसई में आज कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 360.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 362.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 365.40 रुपये तक चढ़ा और 355.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। सवा 12 बजे के बाद से यह दबाव में है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.55 रुपये या 1.26% की गिरावट के साथ 355.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
इस समय कैडिला हेल्थकेयर की बाजार पूँजी 36,455.47 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 478.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 330.65 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!