शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले दो उत्पाद पेटेंट

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को एक उत्पाद पेटेंट ऑस्ट्रेलिया और दूसरा उत्पाद पेटेंट हॉन्ग-कॉन्ग में मिला है।

सुवेन लाइफ को ये दोनों ही पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए प्राप्त हुए हैं। कंपनी को ऑस्ट्रेलिया में मिले पेटेंट की वैधता 2036 और हॉन्ग-कॉन्ग में प्राप्त हुए पेटेंट की वैधता 2033 तक है। हालाँकि पेटेंट मिलने की सकारात्मक खबर का सुवेन लाइफ के शेयर पर कोई असर नहीं दिखा है।
बीएसई में सुवेन लाइफ के शेयर ने 253.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 252.50 रुपये पर शुरुआत की। सुबह 10.10 बजे के करीब उछल कर यह 257.00 रुपये तक चढ़ा, मगर जल्दी ही दोबारा लाल निशान में फिसल गया। इसके बाद अभी तक यह शेयर लाल रेखा से नीचे ही है। पौने 2 बजे के करीब सुवेन लाइफ के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.37% की गिरावट के साथ 252.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी भाव 337.70 रुपये और निचला स्तर 163.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!