शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में 5.5% की तेजी

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में 5.5% की बढ़ोतरी दिख रही है।

दरअसल आयशर मोटर्स के ब्रांड रॉयल एन्फील्ड के ओरगादाम में स्थित संयंत्र में चल रही हड़ताल पूरी तरह समाप्त हो गयी है। संयंत्र के सभी कर्मचारी आज वापस काम पर आ गये हैं। इसके साथ ही कंपनी के तीनों संयंत्रों में पूरी क्षमता के साथ फिर से काम शुरू हो गया है। 24 सितंबर से रॉयल एन्फील्ड के ओरगादाम संयंत्र के कुछ कर्मी हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से कंपनी को 28,000 मोटरसाइकिलों के उत्पादन का नुकसान हुआ है। बहरहाल इस खबर का आयशर मोटर्स के शेयर पर काफी अच्छा असर पड़ा है।
बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर ने 21,977.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 21,650.00 रुपये पर शुरुआत की। साढ़े 11 बजे के बाद से कंपनी के शेयर का रुख ऊपर की ओर बना हुआ है। सवा 3 बजे के करीब आयशर मोटर्स के शेयरों में 1,201.55 रुपये या 5.47% की तेजी के साथ 23,178.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी भाव 32,209.50 रुपये और निचला स्तर 20,301.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!