शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने सावधि जमा पर बढ़ायी ब्याज दर

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने सावधि जमा (Fixed Deposits) पर ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने दो से अधिक और तीन साल तक की अवधि के लिए 1 करोड़ रुपये तक की जमा पर 7.25% से बढ़ा कर 7.50% ब्याज दर कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक की नयी दरें गुरुवार 15 नवंबर से प्रभावी हैं। नयी दरों में 46 से 60 दिन के लिए 5.75% से बढ़ा कर 6.00%, 61 से 90 दिन, 91 से 120 दिन और 121 से 184 दिन के लिए 6.00% से बढ़ा कर 6.25% ब्याज कर दी गयी है।
इसके अलावा एक साल से 389 दिन की जमा पर 6.75% के मुकाबले 6.90% और 390 से दो साल की जमा पर 7.00% की तुलना में 7.10% ब्याज दर रहेगी।
उधर बीएसई में सुबह के कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में कमजोरी दिख रही है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 366.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 365.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे बैंक का शेयर 2.70 रुपये या 0.74% की गिरावट के साथ 363.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!