शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे घटने से टूटा एनबीसीसी (NBCC) का शेयर

साल दर साल आधार पर एनबीसीसी (NBCC) के 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 2.98% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध तिमाही लाभ पिछले साल की समान तिमाही में हुए 78.59 करोड़ रुपये मुकाबले 76.25 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,328.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.6% की बढ़ोतरी के साथ 1,405.88 करोड़ रुपये रही। मुनाफे में गिरावट के कारण कंपनी की प्रति शेयर आय भी 0.87 रुपये से घट कर आधी से भी कम 0.42 रुपये रह गयी। इसके अलावा सरकार निर्माण कंपनी का एबिटा 121.16 करोड़ रुपये से 13.3% की गिरावट के साथ 105.05 करोड़ रुपये रह गया।
विभिन्न सेक्टरों पर नजर डालें तो एनबीसीसी की पीएमसी (परियोजना प्रबंधन सलाहकार) आमदनी 1,166.24 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,307.71 करोड़ रुपये, रियल एस्टेट आमदनी 14.55 करोड़ रुपये से मुकाबले 34.26 करोड़ रुपये रहा, मगर ईपीसी कारोबार 138.44 करोड़ रुपये से घट कर 24.42 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 65.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 65.40 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 60.50 रुपये तक फिसला। यह अभी तक के कारोबार में हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 4.45 रुपये या 6.79% की कमजोरी के साथ 61.10 रुपये पर कारोबार पर हो रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!