शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निर्यात ठेका के मिलने बावजूद स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट

पौने 2 बजे के करीब सेंसेक्स में 230 अंकों की वृद्धि के बीच स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

स्टील स्ट्रिप्स को यूरोपीय यूनियन के वाहन कलपुर्जा बाजार से 70,000 से अधिक पहियों की आपूर्ति का ठेका मिला है। इन पहियों का उत्पादन अपने चेन्नई में स्थित संयंत्र में करके स्टील स्ट्रिप्स अगले तीन महीनों में इनकी आपूर्ति पूरी करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,085.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,060.90 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर हरे निशान में नहीं आ पाया है। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 12.80 रुपये या 1.18% की गिरावट के साथ 1,072.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!