शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को मिला आपूर्ति ठेका

विश्व में बड़े व्यास वाले पाइप की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को एक नया पाइप आपूर्ति ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका तेल और गैस परियोजना हेतू 166 केएमटी पाइपों की आपूर्ति के लिए उत्तर अमेरिका के एक बहुत प्रतिष्ठित ग्राहक से भारत के लिए प्राप्त हुआ है। साथ ही वेलस्पन कॉर्प को भारत में तेल-गैस और जल क्षेत्रों में भी कई ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास 1,851 केएमटी के ठेके हो गये हैं, जिनका मूल्य 166 अरब रुपये है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 6.55 रुपये या 4.44% की तेजी के साथ 154.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 197.00 रुपये और निचला स्तर 103.30 रुपये रहा है। इस समय की बाजार पूँजी 4,085.81 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!