शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) बढ़ाने जा रही है 'मराजो' के दाम

प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने बहुउद्देश्यीय वाहन (एमवीपी) 'मराजो' के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।

कंपनी 1 जनवरी से मराजो की कीमतों में 30,000-40,000 रुपये का इजाफा करेगी। मराजो को महिंद्रा डिजाइन स्टूडियो और इटली के प्रमुख डिजाइन हाउस, पिनिनफेरिना द्वारा सह-डिजाइन किया गया है। वहीं इसकी इंजीनियरिंग का काम महिंद्रा नॉर्थ अमेरिका टेक्निकल सेंटर और महिंद्रा रिसर्च वैली, चेन्नई ने मिल कर किया है, जो इसे एक वैश्विक इंजीनियर उत्पाद बनाती है।
कीमतों में वृद्धि से मराजो की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से 10.39 लाख रुपये तक बढ़ जायेंगे।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1.55 रुपये या 0.20% की हल्की वृद्धि के साथ 767.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 683.18 रुपये रहा है। इस समय की बाजार पूँजी 95,396.38 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!