शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को मिली नयी दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी एबाकाविर और लैमीवुडीन (Abacavir and Lamivudine) गोलियों और फोंडापारिनक्स सोडियम इंजेक्शन की बिक्री के लिए मिली है। इनमें एबाकाविर और लैमीवुडीन गोलियों का इस्तेमाल अन्य एंटीरेट्रोवायरल दवाओं के साथ एचआईवी -1 संक्रमण के इलाज में किया जाता है। जबकि इंजेक्शन का इस्तेमाल गहरी नसों (गहरी नसों में थ्रोम्बोसिस) और फेफड़ों में रक्त के थक्के के इलाज में होता है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 4.25 रुपये या 1.18% की गिरावट के साथ 355.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 456.10 रुपये और निचला स्तर 330.65 रुपये रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 36,394.05 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!