शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर में करीब 2% की मजबूती

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर भाव में आज करीब 2% की बढ़ोतरी दिख रही है।

दरअसल कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश में स्थित संयंत्र का निरीक्षण बिना किसी टिप्पणी के पूरा कर लिया है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी इस खबर का असर आज डॉ रेड्डीज के शेयर पर भाव पर साफ दिख रहा है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,470.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 2,540.10 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद आज सुबह से ही डॉ रेड्डीज का शेयर मजबूत स्थिति बना हुआ है। पौने 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 47.55 रुपये या 1.92% की वृद्धि के साथ 2,518.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। 41,828.35 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली डॉ रेड्डीज के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ऊपरी स्तर 2,687.45 रुपये और निचला स्तर 1,888.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!