शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

4% टूटा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर, एक और निदेशक का इस्तीफा

आज शुरुआती कारोबार में ही यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में करीब 4% की गिरावट दिख रही है।

बैंक ने घोषणा की है कि गैर कार्यकारी, स्वतंत्र निदेशक रेंताला चंद्रशेखर ने बैंक के निदेशक मंडल से 19 नवंबर को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। इसी खबर का बैंक के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। हाल ही में ओपी भट्ट ने बैंक की रिसर्च और चयन समिति के बाहरी विशेषज्ञ, गैर-कार्यकारी (स्वतंत्र) अंशकालिक अध्यक्ष अशोक चावला और वसंत गुजराती ने बैंक के स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दिया है। इस समय यस बैंक के नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी की खोज जोरों पर है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 205.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 198.55 रुपये पर खुला। करीब पौने 10 बजे यस बैंक का शेयर 8.15 रुपये या 3.97% की गिरावट के साथ 196.90 रुपये पर चल रहा है। 45,922.73 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाले यस बैंक के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ऊपरी स्तर 404.00 रुपये और निचला स्तर 166.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!