शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank ने मौजूदा अपनी एमसीएलआर में इजाफा किया है।

साउथ इंडियन बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.45% से बढ़ा कर 8.55%, एक महीने के लिए 8.50% से बढ़ा कर 8.60%, तीन महीनों के लिए 8.65% से 8.75%, 6 महीनों के लिए 8.90% से बढ़ा कर 9.00% और एक साल के लिए 9.35% से 9.45% कर दी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी ओर बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर 14.58 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 14.60 रुपये पर खुला। सवा 3 बजे के आस-पास साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 1.37% की गिरावट के साथ 14.38 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 34.75 रुपये तक चढ़ा और 12.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!