शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ऑस्ट्रेलिया में स्थापित करेगी तीन नये इनोवेशन हब

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने ऑस्ट्रेलिया में तीन नये इनोवेशन हब (Innovation Hub) स्थापित करने का ऐलान किया है।

कंपनी 2020 तक तीन नये केंद्रों की शुरुआत के जरिये ऑस्ट्रेलिया में 1,200 लोगों को नौकरी के अवसर भी प्रदान करेगी। इनमें 40% ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के स्नातक होंगे, जिन्हें कम्प्यूटर साइंस और डिजाइन सहित अलग-अलग क्षेत्रों से चुना जायेगा।
इन्फोसिस नये शीर्ष स्नातक प्रतिभा को आकर्षित करने के लिए अकादमिक साझेदारी को मजबूत बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में डिजिटल कौशल निर्माण में तेजी लायेगी।
हालाँकि सकारात्मक घोषणा के बावजूद आज इन्फोसिस के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 641.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 642.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत से यह दबाव में है। करीब पौने 11 बजे यह 24.60 रुपये या 3.84% की कमजोरी के साथ 616.50 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!