शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की 27,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अगले वित्त वर्ष में 27,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

साथ ही कंपनी ने वोडाफोन और आइडिया के पूर्ण रूप से विलय का समय घटा कर वित्त वर्ष 2020-21 कर दिया है, जो पहले 2022-23 था। कंपनी ने उम्मीद जतायी है कि विलय प्रक्रिया पूरी करने के लिये समयसीमा दो साल कम किये जाने से नकदी प्रवाह में करीब 8,400 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। साथ ही वोडाफोन तथा आइडिया के उपकरणों की फिर से तैनाती से करीब 6,200 करोड़ रुपये की बचत होगी। वोडाफोन आइडिया की इंडस टावर में 11.15% हिस्सेदारी बेचने की भी योजना है, जिससे कंपनी को करीब 5,000 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 44.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 44.00 रुपये पर खुला। 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 1.58% की गिरावट के साथ 43.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!