शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेडिंग्टन इंडिया (Redington India) ने साइट्रस कंसल्टिंग में बढ़ायी हिस्सेदारी

आईटी और मोबिलिटी उत्पादों और सेवाओं की प्रमुख वितरकों में से एक रेडिंग्टन इंडिया (Redington India) की सहायक कंपनी रेडिंग्टन गल्फ ने साइट्रस कंसल्टिंग की अतिरिक्त 24.8% हिस्सेदारी खरीदी है।

अतिरिक्त शेयरों के लिए खरीदारी सौदा करीब 1.80 करोड़ रुपये में हुआ है। इस सौदे के साथ ही रेडिंग्टन गल्फ की साइट्रस कंसल्टिंग में कुल हिस्सेदारी 60% से बढ़ कर 84.8% हो गयी। इस खबर का रेडिंग्टन के शेयर पर आज सकारात्मक असर दिख रहा है।
बीएसई में रेडिंग्टन इंडिया का शेयर 87.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 87.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह शुरू में ही मजबूत स्थिति में पहुँच गया। साढ़े 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 1.53% की बढ़ोतरी के साथ 89.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,573.54 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!