शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

4.5% से अधिक उछला आईडीएफसी (IDFC) का शेयर

आईडीएफसी (IDFC) के शेयर भाव में आज 3.5% से अधिक बढ़ोतरी हुई है।

खबरों के अनुसार इन्क्रेड फाइनेंस (InCred Finance) और कार्नेलियन कैपिटल एडवाइजर्स (Carnelian Capital Advisors) सहित पाँच कंपनियों के बीच आईडीएफसी के ब्रोकिंग कारोबार को खरीदने की हौड़ है। आईडीएफसी को अपने ब्रोकिंग कारोबार के लिए 170 करोड़ रुपये तक की निविदाएँ मिल चुकी हैं।
इस दौड़ में इक्विरस कैपिटल और रेस्पोंसिव इंडस्ट्रीज भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी निविदाएँ दाखिल की हैं। खबर है कि आईडीएफसी एक सप्ताह के भीतर किसी एक निविदा पर मोहर लगा सकती है। आईडीएफसी ने पिछले दशक के दौरान श्रीपाल मोराखिया द्वारा प्रमोटेड एसएसकेआई से स्टॉक ब्रोकिंग और निवेश बैंकिंग व्यवसायों का अधिग्रहण किया था।
दूसरी ओर बीएसई में आईडीएफसी का शेयर 38.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 39.85 रुपये के स्तर पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 40.80 रुपये तक चढ़ा और 38.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.80 रुपये या 4.63% की तेजी के साथ 40.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!