शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने विजयनगर संयंत्र में शुरू किया सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन

प्रमुख इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने अपने विजयनगर संयंत्र में सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम) प्रणाली लागू कर दी है।

कंपनी के इस संयंत्र में स्टील बनायी जाती है। 13 अरब डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू ग्रुप की जेएसडब्ल्यू स्टील ने यह फैसला अपनी गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए लिया है। जेएसडब्ल्यू स्टील पिछले 5 सालों से परिचालन क्षमता बढ़ाने और अपनी ग्राहक सेवा को मजबूत बनाने के लिए टीक्यूएम लागू करती रही है। कंपनी की 2020 तक डोल्वी और सलेम संयंत्रों में भी टीक्यूएम शुरू करने की योजना है।
दूसरी ओर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 325.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बेहद मामूली बढ़त 326.80 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 328.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद पौने 10 बजे से यह लाल निशान में ही है। साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 0.83% की गिरावट के साथ 323.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!