शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने मुंद्रा कॉपर (Mundra Copper) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

1 लाख रुपये अधिकृत शेयर पूँजी और 1 लाख रुपये की ही चुकता शेयर पूँजी वाली मुंद्रा कॉपर को अदाणी एंटरप्राइजेज ने ताँबा गलानेवाले संयंत्रों की स्थापना, संचालन और रखरखाव करने के लिए स्थापित किया है। मंद्रा कॉपर गुजरात के अहमदाबाद कंपनी रजिस्ट्रार के पास पंजीकृत है।
दूसरी ओर बीएसई में कल अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर हरे निशान में 161.50 रुपये पर खुल कर सत्र के अंत में 2.65 रुपये या 1.65% की कमजोरी के साथ 158.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 180.00 रुपये के भाव तक चढ़ा, जबकि 73.87 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!