शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवाई की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने क्लोमिप्रामाइन हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल के लिए हरी झंडी दिखायी है, जिसका इस्तेमाल मनोग्रसित बाध्यता विकार (ओसीडी) के उपचार के लिए किया जाता है। ल्युपिन का क्लोमिप्रामाइन हाइड्रोक्लोराइड, एनाफ्रानिल कैप्सूल का जेनेरिक संस्करण है। आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका में एनाफ्रानिल की पिछले एक साल में सितबंर तक बिक्री 10.96 करोड़ डॉलर की रही।
दूसरी ओर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 850.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 849.00 रुपये पर खुला। साढ़े 10 के करीब थोड़ी गिरावट के साथ यह लाल निशान में पहुँच गया। इसके बाद ल्युपिन के शेयर में लाल रेखा के नीचे ही उठापटक देखने को मिली है, मगर शेयर में ज्यादा गिरावट नहीं आयी। पौने 1 बजे के करीब ल्युपिन के शेयरों में 2.30 रुपये या 0.27% की हल्की गिरावट के साथ 848.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!