शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

टाटा समूह (Tata Group) की टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर ने आज एक महीने का शिखर छू लिया।

दरअसल खबरों के अनुसार टाटा केमिकल्स ने अमेरिका की विश्व स्तरीय रासायनिक और अवयव वितरक कंपनी यूनिवर (Univar) के साथ समझौता किया है। करार के तहत यूनिवर कनाडा में टाटा एनक्यू की सामग्री (Ingredients) के फोसेंस और गोसेंस प्रीबायोटिक आहार फाइबर पोर्टफोलियो की इकलौती वितरक होगी। टाटा एनक्यू, टाटा केमिकल्स की पौष्टिक समाधान इकाई है। इस खबर से टाटा केमिकल्स के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है।
बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 698.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 689.15 रुपये पर खुल कर 722.00 रुपये के एक महीने के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 21.15 रुपये या 3.03% की वृद्धि के साथ 719.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस समय टाटा केमिकल्स की बाजार पूँजी 18,330.99 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख