शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को मिली नयी दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी बैक्लोफिन (Baclofen) गोलियों की बिक्री के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल स्क्लेरोसिस, रीढ़ की हड्डी की चोट / बीमारी जैसी कुछ स्थितियों के कारण माँसपेशी में मरोड़ के इलाज में किया जाता है। इस दवा का उत्पादन बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में कंपनी के फॉर्मूलेशन विनिर्माण संयंत्र में किया जायेगा।
दूसरी ओर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 353.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 356.00 रुपये पर खुला। आज यह लगभग पूरे सत्र में लाल निशान में रहा और कारोबार के दौरान 342.90 रुपये तक गिरा। अंत में यह 8.20 रुपये या 2.32% की गिरावट के साथ 345.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 456.10 रुपये और निचला स्तर 330.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!