शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आखिर क्यों 11.5% से अधिक लुढ़का यस बैंक (Yes Bank) का शेयर?

आज यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 11.5% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दरअसल मंगलवार को रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने गैर-निवेश ग्रेड में यस बैंक की रेटिंग घटा दी। साथ ही बैंक के निदेशक मंडल में से कई लोगों के इस्तीफे के कारण मूडीज इन्वेस्टर्स ने अपने आगामी दृष्टिकोण को भी स्थिर से नकारात्मक कर दिया। कुछ समय पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर के कार्यकाल को 31 जनवरी 2019 तक सीमित कर दिया। इसके बाद से बैंक के कई अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं।
मूडीज के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम से बैंक की नयी पूँजी जुटाने की क्षमता प्रभावित होगी। मूडीज ने यस बैंक की विदेशी और स्थानीय मुद्रा बैंक जमा रेटिंग बीएए3 से घटा कर बीए1 और बेसलाइन क्रेडिट मूल्यांकन (बीसीए) को बीए1 से घटा कर बीए2 कर दी।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 183.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 181.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 160.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव भी है। आज यस बैंक का शेयर पूरे सत्र में हरे निशान में नहीं आ सका। अंत में यह 21.45 रुपये या 11.71% की तीखी गिरावट के साथ 161.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!