शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) खरीदेगी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी, शेयर चढ़ा

दवा निर्माता कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) की सिंगापुर में स्थित सहायक इकाई ड्रग डिस्कवरी ऐंड डेवलपमेंट (Drug Discovery and Development) ने इनिफार्म (Inipharm) के साथ शेयर खरीद समझौता किया है।

ड्रग डिस्कवरी इनिफार्म के 5,34,194 शेयरों का नकदी आधार पर तीन महीनों के अंदर अधिग्रहण करेगी। इनिफार्म अमेरिका में स्थित एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है।
उधर जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर आज सुबह से ही मजबूत स्थिति में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 694.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 711.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 745.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 43.45 रुपये या 6.26% की तेजी के साथ 738.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!