शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने किया एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

नयी दरों में बैंक ने ओवर्नाइट के लिए एमसीएलआर 8.05% से 8.15%, 1 महीने के लिए 8.15% से 8.25%, तीन महीनों के लिए 8.35% से 8.45%, 6 महीनों के लिए 8.40% से 8.50%, एक साल की अवधि के लिए 8.55% से बढ़ा कर 8.65%, 2 साल के लिए 8.75% से बढ़ा कर 8.85% और 3 साल के लिए 8.85% से बढ़ा कर 8.95% कर दी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बीएसई में इलाहाबाद बैंक का शेयर 47.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त साथ 47.15 रुपये पर खुला। आज सत्र के दौरान इसका ऊपरी स्तर 47.60 रुपये और निचला भाव 45.90 रुपये रहा है। 3 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.11% की मामूली वृद्धि के साथ 47.15 रुपये के भाव पर ही लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!