शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने जुटाये 200 करोड़ रुपये, शेयर चढ़ा

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने 200 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।

कंपनी ने जून 2018 में 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 20,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना का ऐलान किया था। उसी योजना के तहत कंपनी ने 8वीं किस्त में 200 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी किये हैं।
3 साल 1 महीने की अवधि वाले डिबेंचरों की मैच्योरिटी तिथि (Date of Maturity) 29 दिसंबर 2021 है। इन डिबेंचरों पर जीरो फीसदी कूपन दर है, मगर अंतर्निहित यील्ड 9.25% है।
पूँजी जुटाने की खबर का कंपनी के शेयर पर आज सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 700.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 717.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 725.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11 बजे के करीब यह 10.85 रुपये या 1.55% की मजबूती के साथ 711.80 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,439.40 रुपये और निचला स्तर 640.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!