शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 15% से ज्यादा की उछाल

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शयर भाव में आज 15% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस की सहायक कंपनी रिलायंस रियल्टी (Reliance Realty) ने दूरसंचार विभाग के पास 1,400 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा कर दी है।
शीर्ष अदालत के इसी आदेश के मुताबिक दूरसंचार विभाग को इसी सप्ताह के भीतर रिलायंस कम्युकेशंस के स्पेक्ट्रम सौदे को मंजूरी देनी है। इस सौदे के पूरा होने पर कंपनी एरिक्सन (Ericsson) और रिलायंस इन्फ्राटेल के अल्पसंख्यक निवेशकों के बकाया का भुगतान करेगी। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कहा है कि इसकी संपत्ति प्रक्रिया योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है।
उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 14.27 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 15.50 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में 16.80 रुपये का शिखर छूने के बाद पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.16 रुपये या 15.14% की तेजी के साथ 16.43 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!