शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, इंडिया सीमेंट्स, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, एनसीसी और एनएमडीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, इंडिया सीमेंट्स, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, एनसीसी और एनएमडीसी शामिल हैं।

सन फार्मा - कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया है कि यह रैनबैक्सी सौदे से संबंधित किसी भी अंदरूनी व्यापार मानदंड उल्लंघन में शामिल नहीं है।
इंडिया सीमेंट्स - इंडिया सीमेंट्स ने स्प्रिंगवे माइनिंग की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी ने एनएचएआई के साथ करार किया।
एनएमडीसी - लम्प अयस्क (65.53, 6-40 मिमी) की कीमतें 3,550 रुपये प्रति टन और फाइंस (643, -1 ओएमएम) के दाम 3,110 रुपये प्रति टन तय की गयीं।
एमबी इंडस्ट्रीज - कंपनी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ मिल कर किसानों के लिए फंडिंग योजना शुरू की।
एनसीसी - कंपनी को 220.2 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले।
ओमैक्स ऑटो - बोर्ड ने एक नयी औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए मंजूरी दी।
इन्फिबीम एवेन्यूज - कंपनी ने इन्सटैंट ग्लोबल पेटेक में निवेश के लिए समझौता किया। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!