शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्केम लैब (Alkem Lab) को अमेरिकी संयंत्र के लिए मिली ईआईआर रिपोर्ट

दवा कंपनी अल्केम लैब (Alkem Lab) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से अपने अमेरिकी संयंत्र के लिए ईआईआर (स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट) मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने इस संयंत्र का निरीक्षण 12-16 मार्च 2018 में किया था। यूएसएफडीए ने एक टिप्पणी के साथ फॉर्म 483 जारी किया था, जिसके जवाब में कंपनी ने नियत समय सीमा के भीतर नियामक को एक विस्तृत सुधारात्मक और निवारक कार्रवाई (सीएपीए) योजना प्रस्तुत की। अब यूएसएफडीए द्वारा निरीक्षण रोक दिया गया है।
दूसरी तरफ बीएसई में अल्केम लैब का शेयर 1,900.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 1,899.00 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद यह करीब डेढ़ बजे तक एक सीमित दायरे में रहा, मगर फिर शेयर में मजबूती आनी शुरू हो गयी। मगर 1,950.00 रुपये के ऊपरी स्तर पर इसमें दोबारा बिकवाली देखी गयी। सवा 3 बजे के करीब अल्केम लैब्स के शेयरों में 12.70 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 1,913.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!