शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2-3 महीनों में जेट एयरवेज (Jet Airways) को मिलेगा नया निवेशक

खबरों के अनुसार नकदी संकट से गुजर रही जेट एयरवेज (Jet Airways) को 2-3 महीनों में नया निवेशक मिल सकता है।

खबर है कि पिछले सप्ताह हुई बैठक में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पायलटों को इस बात की जानकारी दी। 26 नवंबर को वेतन में देरी सहित कई मुद्दों पर तसल्ली देने के लिए जेट एयरवेज के अधिकारियों ने पायलटों के साथ बैठक की थी।
खबर है कि जेट एयरवेज ने वेतन में देरी को अस्थायी बताते हुए कहा कि यह मामला अगले 45-60 दिनों में निपट जायेगा। बता दें कि घरेलू विमानन की 13.3% बाजार हिस्सेदारी वाली जेट एयरवेज को डूबने से बचने के लिए तत्काल नकदी की जरूरत है। पिछले कुछ महीनों में कमजोर हुए रुपये और कच्चे तेल के बढ़े दामों ने कंपनी की वित्तीय हालत बिगाड़ दी।
उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 303.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 304.00 रुपये पर खुल कर 311.75 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 2.45 रुपये या 0.81% की मजबूती के साथ 305.85 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!