शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने के बावजूद 2.5% से अधिक टूटा इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) का शेयर

आज इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) के शेयर भाव में 2.5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी को 204.51 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है। कंपनी को यह ठेका आंध्र प्रदेश सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य और नगर निगम इंजीनियरिंग विभाग से घर जल आपूर्ति वितरण नेटवर्क, गृह सेवा कनेक्शन और एएमआर मीटर के लिए मिला, जिसमें 7 वर्षों तक संचालन और रखरखाव शामिल है। परियोजना का कार्य पूरा करने की समयसीमा 24 महीने है।
उधर बाजार में कमजोरी के बीच आज इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर 295.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 295.75 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे लाल निशान में पहुँचने के बाद यह आखिर तक दबाव में रहा। सत्र के अंत में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर 8.35 रुपये या 2.83% की गिरावट के साथ 287.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!