शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संपत्ति जब्त किये जाने की खबर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने दिया स्पष्टीकरण

आज प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के शेयर भाव में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

प्रकाश इंडस्ट्रीज ने कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कंपनी की संपत्ति कुर्क किये जाने के संबंध में बीएसई को स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने कहा है कि उसे ईडी से कोई कुर्की आदेश नहीं मिला है। इससे पहले खबर आयी थी कि ईडी ने एक कोयला घोटाला मामले में जाँच के दौरान कंपनी की 117.09 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। मामला छत्तीसगढ़ में 2008 में फतेहपुर कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़ा बताया गया था।
खबर में ईडी के हवाले से कहा गया था कि प्रकाश इंडस्ट्रीज ने 17 नवंबर, 2007 को बीएसई को कोयला ब्लॉक आवंटन के संबंध में भी गलत जानकारी दी थी। कोयला ब्लॉक को असल में 6 फरवरी, 2008 को प्रकाश इंडस्ट्रीज और एसकेएस इस्पात को संयुक्त रूप से आवंटित किया गया था। उस समय गलत जानकारी के कारण प्रकाश इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में भी काफी बढ़ोतरी हुई थी। हालाँकि सफाई के बावजूद आज कंपनी का शेयर संभल नहीं पाया है।
बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 84.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 83.95 रुपये पर खुल कर 81.95 रुपये के निचले भाव तक गिरा। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों 1.90 रुपये या 2.24% की गिरावट के साथ 82.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!