शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) ने 100 करोड़ रुपये में बेची चेन्नई में स्थित जमीन

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) ने चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित अपनी जमीन 100 करोड़ रुपये में बेच दी है।

कंपनी ने यह बिकवाली सौदा अलवारपेट प्रॉपर्टीज के साथ किया है। इस सौदे के 4-10 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। एवरेडी इंडस्ट्रीज के मुताबिक इस जमीन पर पाँच दशक से भी अधिक समय तक एक बैटरी विनिर्माण संयंत्र रहा है।
दूसरी ओर बीएसई में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर 203.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 203.40 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान इसका ऊपरी स्तर 207.65 रुपये का रहा। करीब पौने 3 बजे एक तीखी गिरावट के साथ यह 196.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर 4.40 रुपये या 2.16% की गिरावट के साथ 199.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 465.00 रुपये और निचला स्तर 175.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!