शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर में करीब 11% की जोरदार उछाल

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर में आज करीब 11% की जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल खबरों के अनुसार विश्व प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffett) की बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) बैंक में 4 से 6 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है।
बर्कशायर हैथवे प्रमोटर की हिस्सेदारी खरीद कर या तरजीही आवंटन के माध्यम से कोटक महिंद्रा बैंक में निवेश कर सकती है। इसी खबर का बैंक के शेयर पर आज जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,181.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,183.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद शेयर का रुख करीब 10.20 बजे से ऊपर की तरफ है। 1,312.00 रुपये का शिखर छूने के बाद साढ़े 11 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 128.50 रुपये या 10.88% की तेजी के साथ 1,315.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!