शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी से सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के शेयर में मजबूती

साल दर साल आधार पर सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के नवंबर उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार नवंबर 2017 में 23,120.2 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 36.29% अधिक 31,510.6 करोड़ टन सीमेंट की बिक्री की। इस दौरान सागर सीमेंट्स का उत्पादन/खरीद 22,136.3 करोड़ टन के मुकाबले 43.56% की बढ़त के साथ 31,510.6 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर गुरुवार के 666.55 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 689.00 रुपये पर खुल कर शुरू में ही 693.45 रुपये तक चढ़ा। हालाँकि करीब साढ़े 11 बजे तक शेयर में उठापटक भी हुई, जिससे यह 667.65 रुपये के निचले भाव तक गिरा। 12.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 8.50 रुपये या 1.28% की बढ़ोतरी के साथ 675.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!