शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार ने घटायी एनबीसीसी (NBCC) में हिस्सेदारी, शेयर फिसला

केंद्र सरकार ने एनबीसीसी (NBCC) के 5.72 इक्विटी शेयरों (3.18% हिस्सेदारी) की बिकवाली की है।

सरकार ने सीपीएसई ईटीएफ इश्यू का प्रबंधन करने वाली रिलायंस निप्पॉन लाइफ को एनबीसीसी के शेयर एक बाजार के बाहर हुए सौदे (Off Market Transaction) में बेचे हैं। इसके साथ ही एनबीसीसी में सरकारी हिस्सेदारी 70.57% रह गयी है।
इससे पहले खबर आयी थी कि केंद्र सरकार ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ द्वारा प्रबंधित सीपीएसई ईटीएफ इश्यू में संपत्ति प्रबंधन कंपनियों को कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के 13,73,11,943 इक्विटी शेयरों (2.21% हिस्सेदारी) की बिकवाली की।
बता दें कि सरकार ने ईटीएफ के नये इश्यू में पीएसयू कंपनियों की हिस्सेदारी बेच कर 17,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं, जो घरेलू स्तर पर किसी ईटीएफ से जुटायी गयी सर्वाधिक पूँजी है।
उधर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर शुक्रवार को 1.15 रुपये या 2.17% की कमजोरी के साथ 51.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का शिखर 132.90 रुपये और निचला स्तर 51.00 रुपये पर रहा है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!