शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

11% से अधिक उछला मंगलम ड्रग्स (Mangalam Drugs) का शेयर

दवा निर्माता कंपनी मंगलम ड्रग्स (Mangalam Drugs) के शेयर भाव में आज 11% से ज्यादा की तेजी दिख रही है।

दरअसल कंपनी को अपनी यूनिट-1 सुविधा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से पूर्व योग्यता स्वीकृति मिल गयी है, जिसका निरीक्षण डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में किया था। मंगलम ड्रग्स की इस सुविधा में सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई), मध्यवर्ती (Intermediates) और विशिष्ट रसायनों का उत्पादन होता है।
डब्ल्यूएचओ की ओर से सुविधा के लिए हरी झंडी दिखाने की खबर से कंपनी के शेयर काफी सहारा मिला है।
बीएसई में मंगलम ड्रग्स का शेयर 73.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 77.50 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 85.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे मंगलम ड्रग्स के शेयरों में 8.10 रुपये या 11.07% की तेजी के साथ 81.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का शिखर 225.90 रुपये और निचला स्तर 64.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख