शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण टूटा जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर?

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार अबू धाबी स्थित प्रमुख एनआरआई (NRI) व्यवसायी और लूलू ग्रुप इंटरनेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक यूसुफ अली (Yousuf Ali) जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीदने के एक प्रस्ताव से पीछे हट गये हैं। खबर है कि करीब 2 हफ्ते पहले जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने निवेश प्रस्ताव के साथ अबू धाबी में यूसुफ से मुलाकात की थी।
खबर के मुताबिक यूसुफ अली की विमानन कंपनी में निवेश करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी और इसलिए उन्होंने विनम्रतापूर्वक प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इससे पहले जेट एयरटेल की कई संभावित निवेशकों के साथ बातचीत की खबरें आती रही हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 276.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज गिरावट के साथ 262.45 रुपये पर खुल कर 259.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 15.35 रुपये या 5.56% की गिरावट के साथ 260.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!