शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3.5% से ज्यादा चढ़ा गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का शेयर

करीब 2 बजे गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का शेयर 3.5% से ज्यादा की मजबूती दिखा रहा है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ने सोमवार को 1 रुपये प्रति वाले 3,454 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 33,63,84,367 रुपये हो गयी है। कंपनी ने ये शेयर कर्मचारी स्टॉक अनुदान योजना-2011 के तहत आवंटित किये।
आवंटित किये गये शेयर प्रत्येक रूप से गोदरेज प्रॉपर्टीज के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 532.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 525.05 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 553.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 19.05 रुपये या 3.58% की तेजी के साथ 551.80 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,534.59 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!