शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवाई की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने अपिक्साबैन टैबलेट के लिए हरी झंडी दिखायी है, जिसका इस्तेमाल गंभीर खून के थक्के बनने से रोकने के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि अभी कंपनी को प्रयोगात्मक (Tentative) मंजूरी मिली है।
अपिक्साबैन एक अन्य दवा एलिक्विस का जेनेरिक संस्करण है। आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अपिक्साबैन की पिछले सितबंर तक एक साल में बिक्री 636.6 करोड़ डॉलर की रही।
नयी दवा के लिए मंजूरी मिलने का ल्युपिन के शेयर भाव पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 815.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 804.90 रुपये पर खुला। मगर नकारात्मक शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर का रुख ऊपर की तरफ रहा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 18.45 रुपये या 2.26% की तेजी के साथ 833.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 37,696.39 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!